एनएसएस स्वयंसेवकों का बढ़ा सम्मान, मेरिट प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित।
एनएसएस स्वयंसेवकों का बढ़ा सम्मान, मेरिट प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित।

एनएसएस स्वयंसेवकों का बढ़ा सम्मान, मेरिट प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित।
निखिल शर्मा रिपोर्टर
हथीन, पलवल। राजकीय महाविद्यालय हथीन में दो विशेष दिवसीय शिविर पूर्ण करने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों को मेरिट प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम निवास ने स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्तरीय परेड के लिए चयन प्रक्रिया एवं निर्धारित मानदंडों की जानकारी दी गई। वहीं, डॉ. गुंजन कालरा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को परेड, अनुशासन और समन्वय का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. राम निवास ने स्वयंसेवकों को संदेश देते हुए कहा, “अधिक से अधिक अभ्यास करें, क्योंकि अभ्यास ही व्यक्ति को पूर्णता की ओर ले जाता है।”
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों को आगामी विश्वविद्यालय स्तरीय परेड के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।




