https://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगरियाबंदछत्तीसगढ़
Trending

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार*

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार*

*बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने सेतु संभाग के अफसर और ठेकेदार पर जमकर नराजगी जताते हुए कहा क्षेत्र की समस्याओ से इन्हे कोई लेना देना नही*

 

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के मैनपुर मुख्यालय से 05 किमी दूर देहारगुड़ा खामभाठा के बीच करोड़ो रूपये की लागत से निर्माण किये जा रहे अधुरे पुल के खतरनाक सीढ़ियो के माध्यम से 20 फीट उंचे सीढ़ी मे चढ़ अधुरे पुल को पारकर स्कूल पहुंचने के मामले मे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है इसके बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत मे आ गया है। आज शुक्रवार को भारी बारिश के बीच गरियाबंद के कलेक्टर रणबीर शर्मा स्वयं वस्तु स्थिति का जायजा लेने अधुरे पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे निरीक्षण के दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के अफसर एवं निर्माण कार्य जुड़े ठेकेदार भी मौजूद रहे। इस दौरान बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम भी मौके पर पहुंचे। *विधायक जनक ध्रुव ने कलेक्टर के सामने ही अधुरे पुल और बच्चो की समस्या को लेकर सेतु संभाग के अफसरो और ठेकेदार पर बिफर पड़े विधायक ध्रुव ने कहा बारिश प्रारंभ होने से पहले से ग्रामीण अधुरे पुल मे आने जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे थे लेकिन संबंधित विभाग के अफसर और ठेकेदार इतना लापरवाह है कि उन्होने क्षेत्रवासियो की समस्या को नही सुना बारिश प्रारंभ होने के साथ ही बच्चे और ग्रामीण जान जोखिम मे डालकर नदी पार कर रहे है इससे भी सरकार और प्रशासन को कोई लेना देना नही है जब यह मामला मिडिया के माध्यम से सामने आया और राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एनएचआरसी ने एक्शन लिया तब आज जिला के अफसर और ठेकेदार पहुंचे है।* इस मामले मे संबंधित जिम्मेदार अफसरो और ठेकेदार पर एफआईआर तक की कार्यवाही करने की मांग विधायक ने कर डाली।

 

*कलेक्टर ने ठेकेदार को लगाई फटकार* – झमाझम बारिश के बीच स्वयं कलेक्टर विधायक के साथ पुल के खतरनाक सीढ़ियो पर चढ़े और बच्चो के आने जाने की परेशानियो को महसूस किया साथ ही कलेक्टर ने ठेकेदार और लोक निर्माण सेतु संभाग के अफसरो को मौके पर जमकर फटकार लगाई कलेक्टर ने सख्त लहजे मे निर्देश देते हुए कहा निर्माण कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी अधुरे पुल के दोनो तरफ तत्काल बोर्ड लगाये और 06 कर्मचारी 24 घंटे तैनात करने का निर्देश दिया है साथ ही कलेक्टर ने कहा यदि इस अधुरे पुल मे कोई अन्होनी होती है तो इसके लिए विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार पर कार्यवाही होगी एफआईआर तक होगी। उन्होने जनहित के इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिये है। इस मौके पर सेतु संभाग के एसडीओ एस के पंडोले, अपर कलेक्टर पंकज डहिरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्राकर, एसडीएम हितेश्वरी बाघे, मैनपुर तहसीलदार गैंदलाल साहू और जिले के विभिन्न विभागो के अफसर मौजूद थे तो वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

 

*MLA के साथ ग्रामीणो ने संबंधित विभाग के अफसर और ठेकेदार पर कार्यवाही करने की मांग किया* – बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, जनपद सदस्य प्रताप सिंह मरकाम, सरपंच महेश दीवान, पूर्व सरपंच डिगेश्वरी सांडे, पवन दीवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, गेंदु यादव ने कलेक्टर के सामने सेतु संभाग के एसडीओ एस के पंडोले की शिकायत करते हुए कहा कभी क्षेत्र के दौरे पर नही रहते और फोन करने पर उठाते भी नही ग्रामीणो को सही जवाब नही देते इन पर कार्यवाही करने की मांग किया है।

 

*अधुरे पुल को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर से लिया जानकारी* – मैनपुर देहारगुड़ा अधुरे पुल को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर वस्तु स्थिति की जानकारी लिया है और निश्चित समय सीमा तय कर पुल निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिये है साथ ही लेट लतिफी के लिए जिम्मेदार अधिकारियो से जवाब तलब करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बच्चो की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है पुल निर्माण पूरा होने तक स्कूली बच्चो और क्षेत्रवासियो को किसी भी परिस्थिति मे जोखिम उठाकर आवागमन न करना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन तत्काल सुरक्षित और सुगम वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री साय ने निर्माणाधीन पुल स्थल पर सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!