E-Paperhttps://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगरियाबंदछत्तीसगढ़

करीब 20 दिन बाद फिर चोरी से मचा हड़कंप, पहले भी कई गांवों में हो चुकी हैं वारदातें

करीब 20 दिन बाद फिर चोरी से मचा हड़कंप, पहले भी कई गांवों में हो चुकी हैं वारदातें

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

करीब 20 दिन बाद फिर चोरी से मचा हड़कंप, पहले भी कई गांवों में हो चुकी हैं वारदातें

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

 

गरियाबंद_ गरियाबंद जिले की अमलीपदर थाना क्षेत्र में चोरों की ‘धमाचौकड़ी’ एक बार फिर सामने आई है। करीब 20 दिन बाद पानीगांव में चोरों ने एक-दो नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग घरों को निशाना बना दिया। जानकारी के मुताबिक, बीके सुंदर, क्षीर सिंधु प्रधान और किशन यादव के घर से नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई है।

 

 

सबसे दिलचस्प बात यह है कि चोरों ने क्षीर सिंधु प्रधान की किराना दुकान में भी हाथ साफ किया। यहां से करीब 2 लाख रुपये नकद, लगभग एक तोला सोना और पिगी बैंक की रकम चोरी होने की जानकारी है। इतना ही नहीं, चोर पान-पुड़िया तक नहीं छोड़ गए। यानी रात की इस ‘शॉपिंग’ में कीमती सामान से लेकर दुकान का छोटा-मोटा सामान तक सब शामिल रहा।

 

 

चोरी की वारदात सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात से जुड़े सुराग जुटा रही है।

 

 

पानीगांव की यह घटना कोई अकेली वारदात नहीं है। इससे पहले मूड़गेल माल, कुईमाल और कोदोभांटा में भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ओडिशा सीमा नजदीक होने के कारण पुलिस बाहरी गिरोह के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। अब चोरों की लगातार सक्रियता को देखकर गांव में चर्चा भी शुरू हो गई है-कहीं चोर इलाके का ‘रूट मैप’ बनाकर तो नहीं घूम रहे? पहले एक गांव, फिर दूसरा और अब पानीगांव में एक साथ तीन घर!

 

हालांकि, इन वारदातों के पीछे कौन है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। लेकिन अगर चोरों की यह ‘मेहनत’ आगे भी जारी रही तो ग्रामीणों को घर के कीमती सामान के साथ-साथ पान-पुड़िया की भी सुरक्षा करनी पड़ेगी! फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि चोरी की इन वारदातों पर जल्द विराम लगेगा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!