E-Paperhttps://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमगरियाबंद

कैंटपदर-बरकानी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन चिरान के 21 नग बरामद

कैंटपदर-बरकानी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन चिरान के 21 नग बरामद

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

कैंटपदर-बरकानी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन चिरान के 21 नग बरामद

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

देवभोग_अवैध रूप से सागौन वनोपज के संग्रहण की सूचना पर वन विभाग ने वन परिक्षेत्र इंदागांव (देवभोग) अंतर्गत ग्राम कैंटपदर और बरकानी में सर्च की बड़ी कार्रवाई की है। 31 अगस्त 2026 को वनमंडलाधिकारी गरियाबंद मयंक पाण्डे एवं उपवनमंडलाधिकारी देवभोग मनोज चंद्राकार के निर्देशानुसार सर्च वारंट के तहत दोनों स्थानों पर तलाशी ली गई।

 

वन विभाग के अनुसार घुमरगुड़ा बीट के ग्राम कैंटपदर निवासी लालसिंह/परमानंद मांझी के नाम से जारी सर्च वारंट क्रमांक 88, दिनांक 30 अगस्त 2026 के तहत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सागौन चिरान के 11 नग, कुल 0.115 घन मीटर वनोपज बरामद हुआ।

 

इसी तरह ग्राम बरकानी निवासी जगतराम/गौरागों यादव के नाम से जारी सर्च वारंट क्रमांक 87, दिनांक 30 अगस्त 2026 के तहत उनके घर एवं परिसर में तलाशी ली गई। यहां से सागौन चिरान के 10 नग, कुल 0.142 घन मीटर वनोपज प्राप्त हुआ।

 

इस तरह दोनों स्थानों से कुल 21 नग सागौन चिरान, 0.257 घन मीटर वनोपज बरामद किया गया है। वन विभाग द्वारा बरामद वनोपज के संबंध में विधिवत प्रकरण तैयार कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने दी जानकारी

 

वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (देवभोग) छबीलाल ध्रुव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोनों स्थानों पर सर्च वारंट के तहत तलाशी कार्रवाई की गई। कैंटपदर से 11 नग और बरकानी से 10 नग सागौन चिरान बरामद हुआ है। दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वन संपदा के अवैध संग्रहण और परिवहन पर विभाग की लगातार निगरानी है तथा सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

पूरे वन अमले की रही अहम भूमिका

 

सर्च कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी छबीलाल ध्रुव, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश चन्द्र पात्र, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पेंड्रा एवं सर्च वारंट प्रभारी कविन्द्र मिश्रा, बीएफओ खेत्रमोहन साहू, पुरुषोत्तम ध्रुवा, लम्बोदर सोरी, कौशल ध्रुव एवं उमेश कुमार ध्रुव शामिल रहे।

 

इसके अलावा वानिकी चौकीदार भोलाराम यदू, केशरी लाल नायक तथा सुरक्षा श्रमिक लुद्रास नागेश, परमेश्वर नागेश, शशीभीषण नागेश और अनीराम जाल का भी सर्च कार्रवाई में योगदान रहा।

 

वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से वन संपदा के संग्रहण को लेकर हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने बरामद सागौन चिरान को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!