उत्तर प्रदेशउत्सव

रक्षाबंधन पर प्रतापगढ़ में एसपी की अनोखी पहल, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ साझा की खुशियां

रक्षाबंधन पर प्रतापगढ़ में एसपी की अनोखी पहल, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ साझा की खुशियां

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

– रक्षाबंधन पर प्रतापगढ़ में एसपी की अनोखी पहल, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ साझा की खुशियां

 

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट

 

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जहां हर कोई अपने घरों में त्योहार की खुशियां मना रहा था, वहीं प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

एसपी दीपक भूकर अपनी पत्नी आईआरएस अधिकारी अदिति मोर के साथ सीधे वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां निवास कर रहे वृद्ध माताओं और बुजुर्गों के साथ बैठकर त्योहार मनाया, उनसे आत्मीय संवाद किया और सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

त्योहार को खास बनाते हुए एसपी दंपत्ति ने सभी बुजुर्गों को वस्त्र वितरित किए और उनकी दैनिक जरूरतों, स्वास्थ्य और समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इस मौके पर एसपी दीपक भूकर ने कहा, वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इनका सम्मान और सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर इनके साथ कुछ पल बिताना हमारे मानवीय मूल्यों को और मजबूत करता है।

एसपी के इस स्नेह भरे व्यवहार से पूरे वृद्धाश्रम में खुशी और अपनापन का माहौल बन गया। बुजुर्गों की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने एसपी दंपत्ति को दिल से आशीर्वाद दिया।

प्रतापगढ़ पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना में भी सबसे आगे है।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!