उफनती नदी के बीच युवक की जिंदगी बचाने कूद पड़े युवक, मौत से की सीधी टक्कर, बहादुरी का वीडियो वायरल
उफनती नदी के बीच युवक की जिंदगी बचाने कूद पड़े युवक, मौत से की सीधी टक्कर, बहादुरी का वीडियो वायरल
उफनती नदी के बीच युवक की जिंदगी बचाने कूद पड़े युवक, मौत से की सीधी टक्कर, बहादुरी का वीडियो वायरल

देवभोग के करचिया में तेल नदी के बीच कुछ बहादुर युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव में फंसे एक मानसिक रोगी जो ऊपरपीटा का रहने वाला युवक को सुरक्षित बचा लिया. इस दिल छू लेने वाले रेस्क्यू का सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग युवकों की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं.
बारिश का मौसम जहां धरती को हरियाली और ठंडक देता है, वहीं कई बार यही बारिश लोगों के लिए बड़ी मुसीबत भी बन जाती है. लगातार होने वाली तेज बारिश नदियों को उफान पर ला देती है और देखते ही देखते बाढ़ का पानी गांवों और शहरों में घुस जाता है. ऐसे हालात में सड़कें नदी बन जाती हैं, घर डूब जाते हैं और लोगों की जान तक खतरे में पड़ जाती है. बाढ़ को दुनिया की सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में गिना जाता है, क्योंकि इसका तेज बहाव कुछ ही सेकंड में इंसान, वाहन या मकान तक को अपने साथ बहा सकता है. ऐसे मुश्किल समय में जहां हर कोई अपनी जान बचाने की कोशिश करता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते. देवभोग के करचिया से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.