ब्रेकिंग प्रतापगढ़: उपनिरीक्षक संदीप त्रिपाठी को मिली महेशगंज थाने की कमान*
ब्रेकिंग प्रतापगढ़: उपनिरीक्षक संदीप त्रिपाठी को मिली महेशगंज थाने की कमान*

*ब्रेकिंग प्रतापगढ़: उपनिरीक्षक संदीप त्रिपाठी को मिली महेशगंज थाने की कमान*
*एसपी दीपक भूकर ने सौंपी जिम्मेदारी, विवाद के बाद राधे बाबू हटाए गए*
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से महेशगंज थाने में बड़ा फेरबदल किया है। तेज-तर्रार और सुलझे हुए उपनिरीक्षक संदीप त्रिपाठी को महेशगंज थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
*राधे बाबू पर हुआ था एक्शन*
इससे पहले महेशगंज थाने के इंचार्ज राधे बाबू को विभागीय गरिमा के उल्लंघन एवं ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पद से हटाया गया था। उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया था और एसपी से कार्रवाई की मांग की गई थी।
*कप्तान का भरोसा जीता*
नए थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी इससे पहले शनिदेव धाम चौकी के इंचार्ज थे। अपने शानदार कार्यों और जनहितैषी कार्यशैली से उन्होंने पुलिस अधीक्षक का भरोसा जीता है। इससे पूर्व चिलबिला चौकी इंचार्ज के पद पर रहते हुए भी संदीप त्रिपाठी ने अपने कार्यों से आम जनमानस का भरोसा जीता था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग के पेंच लगातार कसे जा रहे हैं। उम्मीद है कि नए प्रभारी के नेतृत्व में महेशगंज थानाक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
—




