पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना लीलापुर पुलिस द्वारा कुल 01 किलो 104 ग्राम अवैध गांजा व बिक्री का कुल 350 रू0 के साथ 01 अभियुक्त अजय सिंह को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना लीलापुर पुलिस द्वारा कुल 01 किलो 104 ग्राम अवैध गांजा व बिक्री का कुल 350 रू0 के साथ 01 अभियुक्त अजय सिंह को किया गया गिरफ्तार-*

*👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना लीलापुर पुलिस द्वारा कुल 01 किलो 104 ग्राम अवैध गांजा व बिक्री का कुल 350 रू0 के साथ 01 अभियुक्त अजय सिंह को किया गया गिरफ्तार-*
प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*➡️अभियुक्त को थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत शमशेरगंज रोड ब्राम्ही बालिका इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया-*
*जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है ।*
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी लीलापुर श्री अमला सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 शहंशाह खान मय हमराह उ0नि0 एजाज खान, कां0 कुन्दन शर्मा, कां0 महेश यादव, रि0कां0 आशीष यादव चालक हे0कां0 अजय यादव* द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत शमशेरगंज रोड ब्राम्ही बालिका इंटर कालेज के पास से 01 अभियुक्त अजय सिंह पुत्र बाम्बे प्रसाद सिंह नि0 ग्राम तुलापुर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 32 वर्ष को कुल 01 किलो 104 ग्राम अवैध गांजा व बिक्री का कुल 350 रू0 बरामद के साथ गिरफ्तार किया गया ।
*उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना लीलापुर में मु0अ0सं0 117/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. अजय सिंह पुत्र बाम्बे प्रसाद सिंह नि0 ग्राम तुलापुर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 32 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त अजय सिंह पुत्र बाम्बे प्रसाद सिंह नि0 ग्राम तुलापुर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 32 वर्ष का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 160/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़।
*बरामदगी-*
कुल 01 किलो 104 ग्राम अवैध गांजा व बिक्री का कुल 350 रू0 बरामद।
*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 शहंशाह खान मय हमराह उ0नि0 एजाज खान, कां0 कुन्दन शर्मा, कां0 महेश यादव, रि0कां0 आशीष यादव चालक हे0कां0 अजय यादव थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़।
*बयान-*
जनपद प्रतापगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं प्रसार की रोकथाम हेतु प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को नशामुक्त वातावरण प्रदान करना तथा समाज, विशेषकर युवाओं, को इस गंभीर बुराई से सुरक्षित रखना है।
आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों का निर्माण, क्रय-विक्रय या तस्करी होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर — 6307363107 पर दें। आपकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।




