डीएम अभिषेक पाण्डेय ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर दिया जोर*
डीएम अभिषेक पाण्डेय ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर दिया जोर*

*प्रतापगढ़: डीएम अभिषेक पाण्डेय ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर दिया जोर*
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में खानापूर्ति नहीं चलेगी, लाभार्थी फीडबैक जरूरी – डीएम*
प्रतापगढ़। नवागत जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शुक्रवार 08 मई 2026 को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
*पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन पर जोर*
डीएम ने पारदर्शी, संवेदनशील और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल खानापूर्ति के लिए न हो, बल्कि लाभार्थियों से फीडबैक लेकर उनका समाधान किया जाए ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके।
*जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के लिए अलग रजिस्टर*
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के लिए अलग रजिस्टर बनाया जाए। इसमें प्राप्त शिकायतों को दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
*मुख्य निर्देश*
डीएम ने ई-ऑफिस संचालन, जनगणना, सीएम डैशबोर्ड और जीरो टॉलरेंस नीति पर विशेष फोकस करने को कहा। उन्होंने गौशाला, आशा एवं एएनएम के भुगतान, सामूहिक विवाह, पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, शौचालय निर्माण और ग्रामीण पुस्तकालय जैसी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों से फीडबैक लिया।
जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पुस्तकालयों में शौचालय, बिजली, पानी, नेट कनेक्टिविटी और यूपीएस की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
*”निडर होकर नियमानुसार कार्य करें” – डीएम*
डीएम अभिषेक पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि वे निडर होकर नियमानुसार कार्य करें, किसी के दबाव में न आएं और गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ जरूर दिलाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर जोर दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा, एडीएम (वि/रा) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
—
_




