हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न* *डीएम बोले- आलोचना की खबरों से मिलता है मार्गदर्शन, सोहगौरा, डॉ. गुप्ता व इश्तियाक सम्मानित*
प्रतापगढ़, 30 मई।*

*हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न*
*डीएम बोले- आलोचना की खबरों से मिलता है मार्गदर्शन, सोहगौरा, डॉ. गुप्ता व इश्तियाक सम्मानित*♦
प्रयागराज से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अभिषेक पांडेय द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरीलाल विश्वकर्मा ने किया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में निर्भीक पत्रकारिता की आवश्यकता है। पत्रकारिता में खबरें वास्तविकता पर आधारित होनी चाहिए तथा शीर्षक इतना प्रभावशाली हो कि पाठक खबर पढ़ने के लिए बाध्य हो जाएं।
उन्होंने कहा, _”मैं आलोचना की खबरों को विशेष ध्यान देता हूं। इससे हमारा मार्गदर्शन होता है कि हमें कहां पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।”_ डीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए पत्रकारों को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पंकज दुबे ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता को सशक्त बनाने के लिए सभी पत्रकारों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने पत्रकारों की एकता एवं स्वतंत्रता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने भी हिंदी पत्रकारिता के इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत व्याख्यान दिए।
इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार शिव शंकर तिवारी ‘सोहगौरा’, डॉ. सूर्य भान गुप्ता एवं मोहम्मद इश्तियाक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी में जगत बहादुर सिंह, मोहम्मद शरीफ खां, दीपेंद्र तिवारी, आशिफ सिद्दीकी, मनोज तिवारी, जयसिंह बहादुर सिंह, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा ‘आशु’, विजय शंकर दुबे, मुकेश दुबे, राजकुमार मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह ‘फौजी’, डॉ. जे. एन. बरनवाल, मोहम्मद सईद, राकेश मिश्रा, नवीन श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, मंजीत गौतम, देवेंद्र नारायण मिश्रा, पंकज द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह, अंशुमान सिंह, प्रदीप मिश्रा, राजकिशोर त्रिपाठी एडवोकेट, आदित्य मिश्रा ‘अवध की दुनिया’, शुजातउल्ला एडवोकेट, अजय यादव, रईस अहमद, संजय सिंह, बीरु सिंह, शिवमणि तिवारी, आशीष गौतम, शैलेश मिश्रा समेत जिले के तमाम पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति सराहनीय रही। *रिपोर्ट: प्रशांत दुबे*




