भयहरण नाथ धाम का बंधन योजना से शुरू होगा कायाकल्प*
धाम के विकास हेतु 1 करोड़ 38 लाख की योजना नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह को योगी सरकार द्वारा जारी* *सबके सहयोग व भागीदारी से ही होगा धाम का समग्र

*भयहरण नाथ धाम का बंधन योजना से शुरू होगा कायाकल्प*
*धाम के विकास हेतु 1 करोड़ 38 लाख की योजना नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह को योगी सरकार द्वारा जारी*
*सबके सहयोग व भागीदारी से ही होगा धाम का समग्र विकास* – समाज शेखर
*शासन द्वारा बन रही है 10 करोड़ की योजना*/
*होगा समग्र विकास*

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम तीर्थ क्षेत्र में 25 वर्षों की स्थानीय समाज की साझा कोशिश रंग लाना शुरू कर दी है। प्रदेश की योगी सरकार ने भयहरण नाथ महादेव के तीर्थ स्थल को विकसित करने हेतु बंधन योजना के तहत प्रथम चरण में 1 करोड़ 38 लाख की योजना स्वीकृत कर दी है। जिसमे बकुलाही नदी पर घाट, धर्मशाला, यात्री शेड, सीसी सड़क, धाम परिसर में प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य शामिल है। अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव के अनुसार जिसकी टेंडर आदि की प्रक्रिया जारी है. वहीं नगर पंचायत द्वारा अन्य योजनाएं भी प्रतिक्षारत है जिसमे शिव गंगा तालाब का पुनरोद्धार भी प्रस्तावित है।

यह जानकारी देते हुए भयहरण नाथ धाम के महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने बताया की प्रदेश शासन द्वारा धाम के समग्र विकास हेतु अन्य योजना भी प्रस्तावित है। जो जल्द सामने आयेगी. वहीं सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में आर ई एस द्वारा समग्र विकास की योजना भी अंतिम प्रक्रिया में है। भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने कहा कि स्थानीय प्रकृति व सभी के सहयोग व भागीदारी से धाम का विकास कई दशक की लगातार कोशिश से हुआ। जिसका परिणाम है की आस पास के जन जीवन का विकास तेजी से हुआ है। धाम के विकास के लिए सरकार के सहयोग के प्रति सभी में कृतज्ञता व खुशी है। समाज शेखर ने स्पष्ट रूप से कहा है की धाम का विकास ही हम भक्तो व कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है इससे कोई समझौता नही होगा. सभी कार्य सार्वजनिक, पारदर्शी व गुणवत्ता पूर्ण रूप से पूर्ण कराये जायेंगे. सभी मानक व नियमों का परिपालन सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर खुशी जाहिर करने वालो में नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा सभी सभासद व प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी, पुजारी गण तथा सदस्य व भक्त गण व दुकानदार बंधु शामिल है। मुख्य मन्दिर के पुजारी भोला नाथ सहित सभी पुजारियों व मन्दिर व मेला उपसमितियों में भी हर्ष व्याप्त है। धाम के अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, उपाध्यक्ष गण बबन सिंह, डॉ अमर बहादुर सिंह, राजीव नयन मिश्र, पी बी सिंह तथा उमा कांत पांडेय सहित समस्त पदाधिकारियो ने अपनी निस्वार्थ भूमिका निभाने व सहयोग व भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया। सभी ने सक्रिय सहयोग हेतु स्थानीय विधायक जीतलाल पटेल के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।
*भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा निशुल्क प्रकाशनार्थ जारी*




