छत्तीसगढ़

देवभोग आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के छात्र छात्राओं ने माना में 10 दिवसीय प्रशिक्षण लिया।

देवभोग आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के छात्र छात्राओं ने माना में 10 दिवसीय प्रशिक्षण लिया।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

राष्ट्रीय कैडेट कोर अर्थात एनसीसी के छात्रों के लिये फाइटर प्लेन चलाने से लेकर एयरपोर्ट सिमुलेटर विजिट कर टेक आफ,टेक आन को जानने का, अक्षांश देशांश की गणना,सटीक लैंडिंग करना ट्रीगर दबाकर फायरिंग करना,यह वह ऐतिहासिक पल था जब देवभोग आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के छात्र छात्राओं ने माना में 10 दिवसीय प्रशिक्षण लिया।जिले का एकमात्र कैडेट कोर देवभोग के स्वामी आत्मानंद स्कूल में है 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के तहत यहां एयर विंग का कोर संचालित है इस कोर में ग्रामीण अंचल के 40 छात्र छात्राएं भर्ती है इसमें से 20 छात्र छात्राओं को रायपुर माना स्थित पं.जवाहरलाल नवोदय विद्यालय में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।-प्रशिक्षण के 10 दिनों में हेल्थ रन,योग, ड्रिल,संस्थागत प्रशिक्षण, एयरोमोडेलिंग, कल्चर एक्टीविटी के अलावा आईएएस,आईपीएस अफसरों से मुलाकात भी शामिल था इस मुलाकात में एनसीसी छात्रों ने नेतृत्व क्षमता को विकसित करने वाले जरूरी टिप्स भी सिखे। ग्रामीण अंचल में इस तरह के कैडेट एक्टीविटी के स्थापना से लेकर संचालन तक में एनसीसी आफिसर गणेश सोनी की भूमिका ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बाईट -वैष्णवी ठाकुर कैडेट्स
2-रौनक देवांगन
3-लिंगराज नायक
4-गणेश सोनी एनसीसी अफिसर

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!