
गरियाबंद/देवभोग:-विद्या का मंदिर जहां स्कूली बच्चों को बैठने को जगह नहीं वहां साल 2023 से स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में गांव के एक दबंग का कब्जा है।ये कहानी देवभोग ब्लाक के नयापारा प्राथमिक शाला का है।इस स्कूल में फिलहाल एक कमरा में पहली से लेकर चौथी तक चार कक्षायें लगती है उसी कमरे में स्टाप की बैठक व्यवस्था भी है ,कक्षा पांचवीं की पढ़ाई स्कूल के सामने बरगद पेड़ के निचे हो रही है ऐसे में सोचिये जरा बच्चों के पढ़ाई का स्तर क्या होगा?
अतिरिक्त कक्ष में गांव के नरेश नागेश ने अपना टेंट हाउस खोल रखा है कई बार स्कूली प्रबंधन खाली करने को कह चुकी संकुल प्रभारी ने भी सरपंच को सूचना देने सहित कब्जाधारी को खाली करने को कहा पर गांव को दबंग उल्टा उन्हें ही खाली ना करने की धमकी देता है।
कक्षा पहली से पांचवीं तक की दर्ज संख्या 34 है कमरा एक है,वर्ष 2023और 24 में प्रधान पाठक ने तत्कालीन बीईओ को लिखित सूचना भी दिया, अतिरिक्त कक्ष के लिये 2024 में मरम्मत की राशि भी जारी हुयी जो खाते में पड़ी रह गयी। आ रही दिक्कतों से भिज्ञ स्कूली विभाग ना खाली करा सकी और ना ही मरम्मत के लिये स्वीकृत राशि का उपयोग में लाया जा सका।




