छत्तीसगढ़

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश देने ग्राम पंचायत चिचिया में कार्यक्रम रखी गई

जोहरमल प्रधान जिला संवाददाता

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश देने ग्राम पंचायत चिचिया में कार्यक्रम रखी गई

 

 

गरियाबंद: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें। सेवा पखवाडा कार्यक्रम में मैदानी अधिकारी, कर्मचारियो द्वारा लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत चिचिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिचिया में आयोजित कार्यकम में स्थानीय कर्मचारियो द्वारा लोगो को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने की समझाइश दी गई एवं स्वच्छता का संदेश देने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि व नागरिक को प्रेरित किया गया ! इस अवसर पर स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रभारी के रूप में आए श्री प्रमोद यादव जी भा ज पा नेता ,श्रीमती फोटो लंबोधर ध्रुव (सरपंच) ग्राम पंचायत चिचिया ,श्रीमती पार्वती जोहरमल प्रधान (उपसरपंच) , गणेश यादव पूर्व महामंत्री भाजपा मंडल देवभोग,ग्राम पंचायत चिचिया (सचिव) ग्राम पंचायत चिचिया (रोजगार सहायक) ग्राम पंचायत चिचिया समस्त पंच गण एवम समस्त वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!