
तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं को दी गई चरण पादुका

देवभोग: गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लाक ग्राम पंचायत डूमरपीटा में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार खास कर महिलाओं को चरण पादुका वितरण किया गया l संग्राहकों को विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से सरकार का महती योजना में से एक प्रदेश में पुनः चरण पादुका वितरण योजना प्रारंभ किया गया है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत डूमरपिटा की महिलाओं को चरण पादुका वितरण किया गया। चरण पादुका वितरण के इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रोशनी प्रधान ग्राम पटेल श्री बलराम सोम ग्राम पंचायत कोटवार श्री हालदर सोनवानी फड़ मुंशी छविराम यादव एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
Advertisment




