लोकल न्यूज़

झोलाछाप डॉक्टर बवासीर की इलाज कर ली जान

झोलाछाप डॉक्टर

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

जिले के ग्राम पेंड्रा में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम पुरुषोत्तम ध्रुव है, जिसे पाइल्स की समस्या थी। मृतक ने इलाज के लिए उड़ीसा बॉर्डर के अमलीपदर से आए संजू राजपूत और ओड़िसा बॉर्डर के बबलू टांडी, उसके बेटे से संपर्क किया। बताया जाता है कि इन लोगों ने बाकायदा 30 हज़ार रुपए में इलाज का ठेका लिया था। दो बार आकर उन्होंने इलाज भी किया और हर बार 10-10 हज़ार रुपए लिए।

शनिवार को जब वे तीसरी बार पहुंचे तो इलाज के बाद पुरुषोत्तम की हालत बिगड़ने लगी। इस पर झोलाछाप डॉक्टरों ने परिवार से कहा कि पेशेंट का इलाज कर दिया है फिलहाल उसको सोने दो, दवा असर कर रही है। इतना कहकर वे बिना पैसे लेकर वहां से निकल गए। शंका होने पर जब मृतक की बेटी लालिमा ने पिता को कमरे के अंदर जाकर देखा तो वह तड़प रहे थे। घर में चीख-पुकार मच गई। भाई ने बाइक से डॉक्टरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो चुके थे।

पेशेंट को जिला अस्पताल पहुंचाया गया

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!