इंदागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी का खुलासा चेकिंग के दौरान 19 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार उड़ीसा के बताए जा रहे आरोपी, दोपहिया वाहन से कर रहे थे तस्करी
इंदागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी का खुलासा चेकिंग के दौरान 19 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार उड़ीसा के बताए जा रहे आरोपी, दोपहिया वाहन से कर रहे थे तस्करी

– इंदागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी का खुलासा
चेकिंग के दौरान 19 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
उड़ीसा के बताए जा रहे आरोपी, दोपहिया वाहन से कर रहे थे तस्करी
गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
गरियाबंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ इंदागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन से गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 19 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी उड़ीसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।
गरियाबंद जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी का मामला सामने आया। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोपहिया वाहन सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 19 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी उड़ीसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दोपहिया वाहन के जरिए गांजा लेकर जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे कहां पहुंचाने जा रहे थे।
साथ ही पुलिस तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क या अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
फिलहाल इंदागांव पुलिस की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की उम्मीद है।



