
मैनपुर/मोहदा: गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

ग्राम पंचायत मोहदा में शहीद सुखसिंह फरस जी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहीद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने शहीद सुखसिंह फरस जी के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान ग्राम पंचायत मोहदा की सरपंच श्रीमती हेमकुमारी नेताम, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह नागेश, गुजरात सिंह कमलेश सहित पंचगण जागेश्वरी दीवान, सगनीबाई दीवान और दयाराम यादव उपस्थित रहे।

साथ ही युवा कांग्रेस बिद्रानवागढ़ विधानसभा महासचिव यशवंत यादव, पुलिस थाना मैनपुर स्टाफ, पुलिस कैम्प धवलपुर स्टाफ सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में भुवनलाल दीवान, सेवन्तीन फरस, फागुराम फरस, लक्ष्यराज फरस, रुपसिंह फरस, खामसिंह फरस, महेंद्र फरस, नरेंद्र फरस, जगमोहन मरकाम, नूतन मरकाम, शिवचरण दीवान, मन्नूलाल नेताम, मदनलाल नागेश, रोहित मरकाम, ओंकार यादव, हरिशंकर यादव, भानूमति यादव, मनहरण कपिल, चिमन यादव, लाभाराम दीवान, भुनेश्वर मिश्रा, सुन्दर धुर्वा, जागेश्वर यादव, पुलेश्वर फरस, हुमनसिंह नागेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीद के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।




