मिशन शक्ति अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही, 02 घंटे में लापता युवती सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया
मिशन शक्ति अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही, 02 घंटे में लापता युवती सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया

👉 *मिशन शक्ति अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही, 02 घंटे में लापता युवती सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया*
प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
➡️ दिनांक 24.03.2026 को समय करीब 22:00 बजे आवेदक श्री विजय कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 कमलाकांत मिश्रा निवासी ग्राम बनाना थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज द्वारा थाना उपस्थित आकर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि उनकी पुत्री जो लगभग 05 दिन पूर्व अपने मामा के घर महमदपुर बरई आई थी, बिना किसी को बताए घर से नाराज होकर कहीं चली गई है।
➡️ उक्त सूचना पर *माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 2.0 के द्वितीय चरण* के अंतर्गत *त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभारी उप निरीक्षक श्री निर्मल शर्मा (मिशन शक्ति प्रभारी) महिला कांस्टेबल दुर्गा देवी महिला कांस्टेबल अंजली महिला कांस्टेबल शिखा मिश्रा* (सादे वस्त्रों में) द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश प्रारंभ की गई।
➡️ पुलिस टीम की सक्रियता एवं तत्परता के परिणामस्वरूप मात्र 02 घंटे के भीतर ही पीड़िता को थाना क्षेत्र कुंडा के मेन चौराहा से सकुशल बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात पीड़िता के परिजनों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई गई एवं आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पीड़िता को थाना लाया गया।
➡️ महिला आरक्षी द्वारा पीड़िता को समझा-बुझाकर काउंसलिंग की गई, जिसके उपरांत पीड़िता अपने परिजनों के साथ घर जाने हेतु सहमत हुई। तत्पश्चात पीड़िता को सकुशल उसके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
➡️ उक्त कार्यवाही के दौरान कहीं भी कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य बनी रही।
➡️ प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध रहते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।




