पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना जेठवारा पुलिस द्वारा विद्युत बिल वसूली के दौरान बाधा एवं हमला प्रकरण से संबंधित 01 अभियुक्त नवल किशोर उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया गया-*
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना जेठवारा पुलिस द्वारा विद्युत बिल वसूली के दौरान बाधा एवं हमला प्रकरण से संबंधित 01 अभियुक्त नवल किशोर उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया गया-*

*👉 पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना जेठवारा पुलिस द्वारा विद्युत बिल वसूली के दौरान बाधा एवं हमला प्रकरण से संबंधित 01 अभियुक्त नवल किशोर उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया गया-*
*➡️अभियुक्त को थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत जगदीशपुर तिराहे के पास से किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 31.08.2025 को 33/11 केवी विद्युत बिल वसूली के दौरान ग्राम पूरे तोरई में आरोपियों नवल किशोर उर्फ सुनील व शानू गौतम ने वसूली कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज की। थोड़ी दूरी पर दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर निविदा कर्मचारी पर लोहे की रॉड व सरिया से हमला किया, जिसमें उनका बायाँ हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा सिर में गंभीर चोट आई। इस संबंध में थाना जेठवारा में मु0अ0सं0 197/25 धारा 121(2),132,115(2),352,351(3) बीएनएस बनाम 02 नामजद व 02 अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जेठवारा श्री विजय कान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में उ0नि0 राजीव वर्मा* मय हमराह का0 मनीष कुमार व का० दिनेश यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 197/25 धारा 121(2),132,115(2),352,351(3) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त नवल किशोर उर्फ सुनील पुत्र अमृतलाल नि०ग्रा० पूरे तोरई कटरा गुलाब सिंह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत जगदीशपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 31.08.2025 को बिजली विभाग के कर्मचारी बकाया बिल वसूली हेतु मेरे घर आए थे तथा कनेक्शन काटने की धमकी दी थी। उसी संबंध में मैं अपने भाई आदर्श उर्फ सानू के साथ बिजली घर जा रहा था, तभी बाजार में बिजली कर्मचारियों से मुलाकात होने पर विवाद हो गया, जिसमें धक्का-मुक्की के दौरान एक कर्मचारी गिर पड़ा। बाद में जेई द्वारा हमारे विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जिसके भय से मैं पुलिस से छिपता रहा और आज पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01.नवल किशोर उर्फ सुनील पुत्र अमृतलाल नि०ग्रा० पूरे तोरई कटरा गुलाब सिंह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष।
*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 राजीव वर्मा मय हमराह का0 मनीष कुमार व का० दिनेश यादव थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।




