उत्तर प्रदेश

आज रक्षा करें,कल सुरक्षित करें” विषयक प्रदूषण नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

आज रक्षा करें,कल सुरक्षित करें" विषयक प्रदूषण नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

आज रक्षा करें,कल सुरक्षित करें” विषयक प्रदूषण नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन* आज रक्षा करें,कल सुरक्षित करें” विषयक प्रदूषण नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पराविधिक स्वयंसेवक एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों से की प्रदूषण नियंत्रण की हरित अपील।

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार पराविधिक स्वयंसेवक एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में सदर तहसील के अंतर्गत शनिदेव धाम के पास बकुलाही नदी के किनारे अखिल भारतीय पर्यावरण कानूनी सहायता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल की थीम “आज रक्षा करें,कल सुरक्षित करें” विषयक प्रदूषण नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। पराविधिक स्वयंसेवक अजय क्रांतिकारी द्वारा लोगों को वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं जल और पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि वायु प्रदूषण को रोकने और वायु की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु देश में वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1981 लागू है।जिसके तहत कानूनी रूप से सभी को शुद्ध वायु प्राप्त हो और इसे दूषित करने वालों के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत दंड के प्रावधान किए गए हैं।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।बढ़ते जल और वायु प्रदूषण से लोग तमाम तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और जीवन खतरे में पड़ रहा है।अजय क्रांतिकारी ने लोगों को बताया कि प्लास्टिक का बढ़ता प्रयोग पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा है।प्लास्टिक को कूड़े के रूप में जलाने से डाई आक्सिन और कार्बनडाई आक्साइड जैसी विषैली गैसे वायु मंडल में पहुंच कर वायु को प्रदूषित करती हैं और लोगों में कैंसर और दमा जैसी स्वास संबंधी अन्य बीमारियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने सभी से प्रदूषण नियंत्रण में सकारात्मक सहयोग देते हुए पर्यावरण को बचाने की अपील की।
इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र,पर्ल मिश्रा,ऋतिक, गोविंद,सुनील और धनंजय तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!