उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5” के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के उद्देश्य को सशक्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति टीम/ एण्टीरोमियों टीम थाना दिलीपपुर द्वारा आज दिनांक 27.11.2025 को एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम थाना थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत बालिकाओं व महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं महिला सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
👉🏻 वूमेन पॉवर लाइन – 1090
👉🏻 महिला हेल्पलाइन – 181
👉🏻 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
👉🏻 पुलिस हेल्पलाइन – 112
👉🏻 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
👉🏻 स्वास्थ्य सेवा – 102 / 108
👉🏻 साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930
साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याण योजनाओं —
👉🏻 कौशल विकास योजना
👉🏻 उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना
👉🏻 वन स्टॉप सेंटर योजना
👉🏻 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
👉🏻 निराश्रित महिला पेंशन योजना
की जानकारी भी छात्राओं को दी गई।
बालिकाओं से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई तथा उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं सशक्त जीवन के लिए प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना, उन्हें अपराधों से बचाव के उपायों के प्रति सजग करना एवं समाज में नारी सम्मान व सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है।