सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति ग्राम पंचायत में दिखा उत्साह का माहौल

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति ग्राम पंचायत में दिखा उत्साह का माहौल
जिला संवाददाता- जोहरमल प्रधान
गरियाबंद: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादाई सोच एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें। सेवा पखवाडा कार्यक्रम में अधिकारी, एवम कर्मचारियो द्वारा लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नवागांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवागांव में आयोजित कार्यकम में स्थानीय कर्मचारियो द्वारा लोगो को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने की सलाह दी गई एवं स्वच्छता का संदेश देने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि व नागरिक को प्रेरित किया गया ! इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम वृछारोपण भी किया गया ! इस अवसर पर स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती निलेंद्री नागेश प्रभारी के रूप में आए श्री हीरालाल माझी जी मंडल उपाध्यक्ष श्री गणेश यादव जी पूर्व मंडल महामंत्री देवभोग एवम वरिष्ठ भा. ज. पा. नेता उपसरपंच देवंती सोनवानी फगनुराम नागेश वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन पुजारी (सरपंच प्रतिनिधि) पतिराम यादव बूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर सिन्हा युवा भाजपा नेता गोदावरी नागेश श्यामवती यादव पदुलोचन नेताम देवकी यादव अनुज नेताम C H O संतोष सोनवानी मंजू पात्र खिरो बाई गुणेस्वरी प्रेमलता ममता यादव एवम मितानिन बहनें व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे !




