झींगुर की भागवत कथा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पांचवें दिन बढ़ी आयोजन की भव्यता*
झींगुर की भागवत कथा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पांचवें दिन बढ़ी आयोजन की भव्यता*

*झींगुर की भागवत कथा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पांचवें दिन बढ़ी आयोजन की भव्यता*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
शाम साढ़े पांच बजे कथा पंडाल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री, श्रद्धा के साथ किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण
बिलासपुर के सांसद तोखन साहू के आगमन पर भाजपा नेताओं और ग्रामीणों में दिखा उत्साह, महेशगंज पुलिस रही मुस्तैद
कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज विकासखंड के झींगुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को उस समय खास रौनक देखने को मिली, जब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद एवं केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू कथा पंडाल पहुंचे। शाम करीब साढ़े पांच बजे पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। उनके आगमन से धार्मिक आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। कथा स्थल पर मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया।महेशगंज थाना क्षेत्र की झींगुर ग्रामसभा के ज्योति का पुरवा मजरे में ज्ञानेंद्र प्रसाद पांडेय के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। मूल रूप से झींगुर गांव के निवासी ज्ञानेंद्र प्रसाद पांडेय अपने पुत्र सौरभ पांडेय के साथ छत्तीसगढ़ में रहकर व्यवसाय करते हैं। अपने पैतृक गांव से जुड़ाव और धार्मिक आस्था के चलते परिवार की ओर से गांव में इस धार्मिक आयोजन का कराया जा रहा है। गुरुवार को कथा का पांचवां दिन था।कथा के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने व्यासपीठ से हो रही श्रीमद्भागवत कथा को ध्यानपूर्वक सुना और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया। छत्तीसगढ़ से प्रतापगढ़ के इस ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में उनकी सहभागिता चर्चा का विषय रही। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।केंद्रीय मंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महेशगंज पुलिस मौके पर मौजूद रही। इस दौरान भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पन सिंह, धीरज मिश्र, रमाकांत तिवारी, रामकृष्ण तिवारी सहित कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।




