बेती महल में चमकी भदरी रियासत की 25 किलो की ऐतिहासिक गदा, राजा भैया ने कहा – ये सिर्फ शस्त्र नहीं, हमारे पराक्रम की विरासत है*
बेती महल में चमकी भदरी रियासत की 25 किलो की ऐतिहासिक गदा, राजा भैया ने कहा - ये सिर्फ शस्त्र नहीं, हमारे पराक्रम की विरासत है*

*बेती महल में चमकी भदरी रियासत की 25 किलो की ऐतिहासिक गदा, राजा भैया ने कहा – ये सिर्फ शस्त्र नहीं, हमारे पराक्रम की विरासत है*
रिपोर्ट:-* बृजेश कुमार पटेल
*प्रतापगढ़।* दशहरा पर बेती महल में हुए भव्य शस्त्र पूजन के बाद से चर्चा में आए बेती महल के शस्त्रागार में रखी रियासत काल की एक और धरोहर सामने आई है। यहां 20 से 25 किलो वजनी विशाल पारंपरिक गदा मौजूद है, जो राजे-रजवाड़ों के दौर में युद्ध में बाहुबल और पराक्रम का प्रतीक मानी जाती थी।
जसत्ता दल के प्रमुख राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह ने बेती महल में अपने करीबी शुभचिंतकों को इस गदा की खूबियां बताईं। इस दौरान उनके बेहद करीबी केएन ओझा गड़वारा निवासी अंजनी सिंह, पूर्व प्रधान छोट्टन सिंह, मनोज सिंह, गुड्डू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
राजा भैया ने बताया कि यह गदा सिर्फ एक शस्त्र नहीं, बल्कि भदरी रियासत के गौरवशाली इतिहास और पराक्रम की विरासत है। मौजूद लोगों ने इस ऐतिहासिक धरोहर को हाथों में लेकर देखा।




