सनातन धर्म सभा को लेकर युवा उद्यमियों में जोश, निमंत्रण पत्र में भाजपा से लेकर बार एसोसिएशन तक बनी आयोजन समिति*
सनातन धर्म सभा को लेकर युवा उद्यमियों में जोश, निमंत्रण पत्र में भाजपा से लेकर बार एसोसिएशन तक बनी आयोजन समिति*

*सनातन धर्म सभा को लेकर युवा उद्यमियों में जोश, निमंत्रण पत्र में भाजपा से लेकर बार एसोसिएशन तक बनी आयोजन समिति*
प्रशांत दुबे प्रभात कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़।* 30 अक्टूबर 2026 को कंपनी बाग, प्रतापगढ़ में सुबह 11 बजे होने वाली विशाल सनातन धर्म सभा को लेकर तैयारियां तेज हैं। धर्मो रक्षितः रक्षितः के मंत्र के साथ गज पूजन, गो पूजन, गौरी कलश पूजन, भारत पूजन, शस्त्र पूजन और वेद पूजन होगा।
सभा के आयोजक -कुंदन सिंह मानधाता ने सभी सनातनी परिवारों को आमंत्रित किया है।
आयोजन समिति में भारतीय जनता पार्टी, प्रेस क्लब, जिला बार एसोसिएशन, शिक्षक संघ, जूनियर बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल, खेल एसोसिएशन और रामलीला समिति प्रतापगढ़ शामिल हैं।

सभा को भव्य बनाने में युवा व्यापारी वर्ग की अहम भूमिका है, जिसमें सुधांशु सिंह (गोपालपुर), निर्भय सिंह (होटल रामायण, जोगापुर), विशाल सिंह सोनवंशी (V4 Grand, भूपियामऊ), कर्मप्रिय सोनवंशी (कर्मप्रिय डायग्नोस्टिक, मांधाता) और शिखर सिंह सक्रिय हैं।




