E-Paperउत्तर प्रदेश

कटरा गुलाब सिंह में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत – विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर* 

कटरा गुलाब सिंह में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत - विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
  • *कटरा गुलाब सिंह में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत – विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर*

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*प्रतापगढ़।* नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित पुरानी मंडी में दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल और नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

वहीं चौकी प्रभारी कटरा गुलाब सिंह राजीव वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!