कुंडा में जलभराव से गर्भवती महिला और बच्ची की जान पर आफत, टिन शेड में कैद हुआ गरीब परिवार*
कुंडा में जलभराव से गर्भवती महिला और बच्ची की जान पर आफत, टिन शेड में कैद हुआ गरीब परिवार*

*कुंडा में जलभराव से गर्भवती महिला और बच्ची की जान पर आफत, टिन शेड में कैद हुआ गरीब परिवार*
प्रतापगढ़ से गुलाब जयसवाल कि रिपोर्ट
*बाबागंज / प्रतापगढ़।* लगातार बारिश बाबागंज विधानसभा के झींगुर गोपालापुर गांव के विपिन गौतम के लिए आफत बन गई है। पुरई राम के पुत्र विपिन का परिवार टिन शेड डालकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था, अब घर में घुटनों तक पानी भर जाने से जीना मुहाल हो गया है।
परिजनों के मुताबिक घर चारों तरफ से पानी से घिरा है और बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है। बिस्तर, कपड़े, राशन समेत गृहस्थी का सारा सामान भीग गया है। घर में गर्भवती पत्नी और छोटी बेटी है, ऐसे में परिवार की चिंता दोगुनी हो गई है।
सबसे बड़ा खतरा सांपों का है। विपिन का आरोप है कि पहले भी सांप बेटी पर हमला कर चुका है। जलभराव के बाद जहरीले जीवों के घर में घुसने का डर बना हुआ है।
पीड़ित का कहना है कि ग्राम सभा से लेकर तहसील तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जलनिकासी कराई जाए और सुरक्षित निकलने का रास्ता बनाया जाए। बारिश थमने तक परिवार को किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।


