
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरूद्ध दुर्भावनापूर्ण एफ.आइ.आर. के विरोध तथा उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध एफ, आइ, आर दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने के संबंध में थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में कॉंग्रेसियो ने प्रदर्शन कर थाना प्रभारी को आवेदन देकर एफ आई आर किये जाने का निवेदन किया।
कॉग्रेसियो ने बताया की हाल ही में उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओ से जुड़ी कथित घटनाओं में भी कानून का समान एवं निष्पक्ष पालन किया जाना चाहिए था। खड़गे जी का अपमान किया गया था। अब राहुल गाँधी के ऊपर किया गया एफ आई आर इस बात का सबूत हैं की भाजपा की केंद्र सरकार राहुल गाँधी के युथ के साथ होने से घबरा गयी हैं। आज का युवा जिस प्रकार से राहुल गाँधी के साथ हैं। सरकार की फेलवार नीतियों के कारण देश को जो नुकसान ही रहा हैं उससे ध्यान भटकना चाहती हैं बीजेपी की सरकार।
कांग्रेसियों ने अपनी मांगे रखते हुए बताया की
राहुल गांधी जी के विरूद्ध दर्ज एफ.आइ.आर की निष्पक्ष समीक्षा कर निरस्त किया जाना चाहिए,
एफ.आई.आर. के आधार एवं परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए थी। उत्तराखंड की संबंधित घटनाओं में दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार एफ.आई.आर एवं कार्रवाई किया जाना चाहिए।
कानून का पालन बिना किसी राजनीतिक दबाव या पक्षपात के समान रूप से सुनिश्चित किया जाना था.




