उत्तर प्रदेश

चेकिंग के दौरान ड्रामा करने वाले युवक पर पुलिस ने कसा शिकंजा, वाहन सीज*

चेकिंग के दौरान ड्रामा करने वाले युवक पर पुलिस ने कसा शिकंजा, वाहन सीज*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*चेकिंग के दौरान ड्रामा करने वाले युवक पर पुलिस ने कसा शिकंजा, वाहन सीज*

प्रतापगढ़ से आर के पांडे

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकरके निर्देशन में जनपद में अपराधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंतू पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चला रही है।

शनिवार को चौकी इंचार्ज गड़वारा -सचिन यादव हमराहियों के साथ शुकुलपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस ने जब उससे गाड़ी के कागजात मांगे तो युवक अचानक सड़क पर अपने कपड़े उतारने लगा और जोर-जोर से चिल्लाते हुए पुलिसकर्मियों से भिड़ने का प्रयास करने लगा।

व्यस्त चौराहे पर हुए इस ड्रामे से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को भांपते हुए चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए भीड़ को हटाया और युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में पकड़ा गया युवक धीरज मौर्य निवासी पूरे मुस्तफा पठान का पुरवा, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का रहने वाला निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका वाहन सीज कर चालान कर दिया।

थाना प्रभारी -अभिषेक सिरोही ने कहा कि जनपद में अवांछित तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!