गरियाबंदछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

मैनपुर में SDM सुश्री हितेश्वरी बाघे ने पदभार संभालते ही बैठक लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मैनपुर में SDM सुश्री हितेश्वरी बाघे ने पदभार संभालते ही बैठक लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

मैनपुर में SDM सुश्री हितेश्वरी बाघे ने पदभार संभालते ही बैठक लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

 

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के मैनपुर अनुविभाग में नव पदस्थ SDM सुश्री हितेश्वरी बाघे ने आज कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गरियाबंद कलेक्टर द्वारा 06.04.2026 को प्रशासकीय कार्य सुविधा के दृष्टिगत सुश्री हितेश्वरी बाघे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद को वर्तमान दायित्वो के साथ -साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है और मैनपुर मे औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त SDM हितेश्वरी बाघे ने तहसीलदार, आरआई, पटवारी एवं राजस्व अमला का बैठक लेकर उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए राजस्व प्रकरणो का तत्काल निराकरण करने जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र के साथ यहां पहुंचने वाले लोगो को कोई परेशानी न हो इसके लिए दिशा निर्देश दिया है। उन्होने कहा क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही उन्होने आश्वस्त किया है कि क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओ को लेकर कार्यालय पहुंचते है हर शिकायत का त्वरित और गंभीरता से समाधान किया जायेगा उन्होने साफ तौर पर कहा कि जनता की समस्याओ का समाधान करना लोगो को राजस्व प्रकरणो के लिए भटकना न पड़े शासन प्रशासन की योजनाओ का शत्प्रतिशत क्रियान्वयन उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। उन्होने स्थानीय संबंधित अधिकारियो एवं कर्मचारियो को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कार्य मे लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। मैनपुर मे नये SDM से क्षेत्रवासियो को भी बेहतर प्रशासन एवं समय पर समस्याओ का समाधान की उम्मीद जगी है।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!