उत्तर प्रदेश

प्राचीन सिद्ध श्री बीर भान बाबा धाम में 21वां विशाल भंडारा श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न

प्राचीन सिद्ध श्री बीर भान बाबा धाम में 21वां विशाल भंडारा श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

प्राचीन सिद्ध श्री बीर भान बाबा धाम में 21वां विशाल भंडारा श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न

प्रतापगढ़। खरगीपुर नगर पंचायत मान्धाता स्थित प्राचीन सिद्ध श्री बीर भान बाबा धाम में श्री बीर भान बाबा भंडारा सेवा समिति की ओर से विगत 21 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा विशाल भंडारा इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द के वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ।

भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं व नगर पंचायत मान्धाता बाजार के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। आयोजन में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए और सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री कांत शर्मा (अध्यापक), शारदा प्रसाद शर्मा, राम अभिलाष, केशव प्रसाद, केदार नाथ, पवन, इंद्रकांत अनिल, शैलेन्द्र, अद्या प्रसाद, पप्पू, राजकुमार, उमेश, मनोज, शोभे, श्रवण कुमार, अरुण शर्मा (पत्रकार), सुशील, सोनू, राकेश, पंकज, नामवर, धीरज, आशीष, राज, श्रेयांश, कपिल, गोलू, शीलू, संदीप सहित ब्रह्म भट्ट परिवार एवं क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक समिति ने सभी सहयोगियों, ग्रामवासियों व श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

(पत्रकार: प्रशांत दुबे)

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!