क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में सनसनीखेज डबल मर्डर: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद किया सरेंडर

राजधानी रायपुर में सनसनीखेज डबल मर्डर: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद किया सरेंडर

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार सुबह करीब 7 बजे विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में हुई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी गुलाब साहू ने पहले अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर 22 वर्षीय बेटी चित्रा को भी मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी गुलाब साहू को पहले ही अनुशासनहीनता के कारण पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था।
फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पड़ोसियों व रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!