जल एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने हेतु अजय क्रांतिकारी हुए सम्मानित
जल एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने हेतु अजय क्रांतिकारी हुए सम्मानित

जल एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने हेतु अजय क्रांतिकारी हुए सम्मानित
प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा रायसेन मध्य प्रदेश में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि महोत्सव में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भूमि संसाधन विभाग,ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा द्वारा आयोजित ‘वाटरशेड की पंचायत’ कार्यक्रम में वाटरशेड विकास में जनभागीदारी की भूमिका विषय पर वक्ता के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत कर जनपद प्रतापगढ़ सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।।व्याख्यान के दौरान पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने जनपद में जनभागीदारी से वाटरशेड विकास,गौखाड़ी जंगल एवं सकरनी नदी के पुनरोद्धार की सफलता की कहानी प्रस्तुत की।जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की और इसे पूरे देश के लिए प्रेरणादाई बताया।इस अवसर पर इस कामयाबी के लिए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार नई दिल्ली के उपसचिव डॉ. विवेक नारायण एवं जल संसाधन विशेषज्ञ डॉ. नवनीत शर्मा द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसान एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम का संयोजन रवि परमार तकनीकी विशेषज्ञ (कृषि),संतोष जोशी महाराष्ट्र,गौरव,ज़ुपेमो नागालैंड,दौलत चौहान,सुरेश राजस्थान,आदर्श देशपांडेय कर्नाटक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




