हथीन में अमित राजपूत के आकस्मिक निधन पर उमड़ा शोक, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने दी श्रद्धांजलि।

निखिल शर्मा की रिपोर्ट
हथीन नगरपालिका की चेयरपर्सन रेनू लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत के भाई (ताऊ के लड़का) अमित राजपूत के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हथीन पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने दिवंगत अमित राजपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का सांत्वना संदेश दिया।
इस दौरान हथीन नगरपालिका के वाइस चेयरमैन राकेश गर्ग, अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुखवीर सिंह राजाजी, हरियाणा व्यापार मंडल हथीन के अध्यक्ष चौधरी नरेश चंद सिंगला, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंगला, सेवानिवृत्त इलेक्शन नायब तहसीलदार दुर्गा प्रसाद कोहली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इस दुखद घटना पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, हथीन के विधायक चौधरी मोहम्मद इसराइल, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हथीन पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।