उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजी

उप जिला मजिस्ट्रेट ने भयहरणनाथ धाम का किया निरीक्षण

उप जिला मजिस्ट्रेट ने भयहरणनाथ धाम का किया निरीक्षण

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

उप जिला मजिस्ट्रेट ने भयहरणनाथ धाम का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

महासचिव व प्रबन्ध समिति ने स्थलीय निरीक्षण में किया सहयोग

बिना अनुमति के सरकारी व सार्वजनिक निर्माण को नुकसान पहुँचाना दंडनीय- एस डी एम

 

प्रतापगढ. उप जिला मजिस्ट्रेट सदर नैन्सी सिंह ने प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम का निरीक्षण किया. धाम में सरकार द्वारा 2001 में पर्यटन विभाग द्वारा बने बारदारी को अनाधिकार रूप से ढहाने को गंभीरता से लेते हुए इसे अनुचित बताया. प्रबन्ध समिति सदस्यों व उपस्थित नागरिकों ने बताया कि स्वार्थ के वशीभूत होकर एक पुजारी का सहारा लेकर कुछ अपराधी व नशा कारोबारी भू माफियाओं के साथ संलिप्त होकर मनमाना पन करते है. जबकि धाम के विकास हेतु सरकार की योजनाएं प्रस्तावित है.

 

उप जिलाधिकारी नैन्सी सिंह ने महासचिव समाज शेखर व प्रबन्ध संस्थान के सदस्यो व उपस्थित नागरिकों के साथ संवाद करते हुए धाम के विकास व संरक्षण में पूरा सहयोग का वायदा किया. नायब तहसीलदार दिनेश तिवारी व बालेंदु शेखर के देखरेख में लेखपालों व कानून गो की टीम ने सभी पक्षों पर चर्चा व भ्रमण करके जरूरी बयान व जानकारी ली. ज्ञातव्य हो की शासन द्वारा धाम के विकास हेतु जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में बिभिन्न योजना प्रस्तावित है. ठेकेदारी व दलाली हेतु कुछ अराजक तत्व व नशा कारोबारी समूह बनाकर धाम के नियमित कार्यो मे दखल देते है. होली के पर्व पर बिना किसी अनुमति के सरकारी इमारत को आनन फानन में ढहा दिया. जिसके सम्बन्ध में महासचिव ने पूर्व में ही 2 मार्च को शिकायत की थी. होली के तुरंत बाद अराजक तत्वों ने बारदारी को अपने स्वार्थ में ढहा दिया. एस डी एम ने जांच के दौरान पाया की इस सार्वजनिक संपत्ति को पहुचाई गई क्षति को अक्ष्मय बताया. उन्होंने राजस्व कर्मियों की क्लास लगाई कि इस अवैधानिक कृत्य पर रोक क्यो नही लगाई. तब वह पुलिस को दोष देने लगे. उन्होंने दोनों नायब तहसीलदार को अबिल्म्ब आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

 

इस अवसर पर संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह, उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र, सचिव संगठन राज किशोर मिश्र, सभासद दीपक जायसवाल, अवधेश मिश्र, कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र, स्वच्छता नायक राज कुमार आदि शामिल रहे.

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!