उत्तर प्रदेश

डी.एम व एस पी को भयहरण नाथ धाम में हुए सत्याग्रह की रिपोर्ट महासचिव ने किया प्रेषित*

डी .एम व एस पी को भयहरण नाथ धाम में हुए सत्याग्रह की रिपोर्ट महासचिव ने किया प्रेषित*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*डी एम व एस पी को भयहरण नाथ धाम में हुए सत्याग्रह की रिपोर्ट महासचिव ने किया प्रेषित*

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*राजस्व विभाग द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नही होने पर 22 मार्च को पुनः होगा सामूहिक सामाजिक सत्याग्रह*

 

*कब्जा व मनमाने पन से निजात दिलाने की हुई अपील*

 

*देवता की भूमि देवता को वापस होने तक जारी रहेगा रचनात्मक अभियान – समाज शेखर*

 

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम का प्राचीन अस्तित्व वापस लाने के लिए प्रबन्ध संस्था व स्थानीय समाज पूरी तरह से संकल्प बद्ध होकर आगे बढ़ रही है। वहीं एक निहित स्वार्थी पुजारी का सहारा लेकर कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ में मनमाना पन करने पर उतारू है। वजह साफ है कि धाम कि प्रसिद्धी पिछले 25 साल में स्थानीय समाज के साझा कोशिशो से बढ़ी है अब शासन की योजनाएं प्रस्तावित है अस्तु निजीहित साधने हेतु कुछ लोग धाम की नियमित गतिविधियों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे है।

 

भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि 15 मार्च को हुए सत्याग्रह की आख्या से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराते हुए सहयोग व मार्गदर्शन की मांग की गई है। आख्या में कहा गया है कि राजस्व विभाग द्वारा अभी तक ठोस सहयोग व अपेक्षित कार्यवाही नही की गई है। ऐसे मे यदि 21 मार्च से पूर्व कोई कार्यवाही नही की जाती तब हम सब पुनः सामाजिक सत्याग्रह हेतु मजबूर होंगे। जिसमे स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी सहभागिता व सहयोग हेतु आमंत्रित किया जायेगा।

 

महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने कहा है कि धाम व धाम से जुड़ी प्राचीन प्राकृतिक भू संपत्तियां भयहरण महादेव (देवता) की संपत्ति है जिसे गलती से कोई अपना बना भी लिया है तो उसे देवता को लौटाना ही होगा। उन्होंने कहा की वर्तमान राजस्व रिकार्ड में दर्ज भूमि के साथ भू माफियाओ व राजस्व विभाग द्वारा की गई छेड़ छाड़ सार्वजनिक भूमि के प्रति समाज व व्यवस्था की दशा को स्पष्ट करता है। समाज शेखर ने बताया कि देवता की वर्तमान व प्राचीन भू संपत्तियों को वापस लाने हेतु निरंतर रचनात्मक अभियान जारी रहेगा। 22 मार्च को पुनः सामूहिक सामाजिक सत्याग्रह करके आगे की योजना तय होगी। अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व कार्य वाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह ने सभी भक्तों व सदस्यों से सहयोग व सहभागिता की अपील की है।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!