उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी-*

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी-*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

 

*➡ प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी-*

*➡ थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल कासतूस के साथ 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

*➡ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, साथ ही उसके कब्जे से 01 अदद अवैध पिस्टल 30 बोर कन्ट्री मेड व 04 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 30 बोर व 01 अदद स्कॉर्पियो चार पहिया गाड़ी बरामद किया गया-*

*➡ लूट व चैन स्नेचिंग की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता, अभियुक्त गिरफ्तार-*

*➡ अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के विरुद्ध जनपद प्रतापगढ़ एवं जनपद जौनपुर में हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित कुल लगभग 11 जघन्य आपराधिक प्रकरण पंजीकृत हैं*

*➡ अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त का घर ग्राम अकारीपुर तिवरान के पास से गिरफ्तार किया गया-*

 

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में* जनपद में अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से लूट, चैन स्नेचिंग के सत्यापन एवं धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी अभियान के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का सघन सत्यापन एवं चेकिंग की गई थी। इस दौरान प्राप्त सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।

 

*अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी* के कुशल पर्वेक्षण में *थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सैफाबाद मय हमराह उ0नि0 कृष्णानन्द श्रीवास्तव, का0 नरेन्द्र राम का० गौतम मौर्या मय चालक का0 प्रतीक कुमार* द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्जनपदीय 01 अभियुक्त राजेश तिवारी उर्फ जज्जे तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी अकारीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकारीपुर तिवरान में उसके घर के पास से 01 अदद अवैध पिस्टल 30 बोर कन्ट्री मेड व 04 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 30 बोर व 01 अदद स्कॉर्पियो चार पहिया गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

*अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के पास से 01 अदद अवैध पिस्टल 30 बोर कन्ट्री मेड व 04 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 30 बोर की बरामदगी के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 14/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से बरामद 01 अदद स्कॉर्पियो चार पहिया गाड़ी को धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया है।*

 

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मेरे ऊपर काफी मुकदमे है तथा मेरी दुश्मनी काफी लोगो से है जिस वजह से मै अपने सुरक्षा हेतु अवैध पिस्टल व कारतूस अपने पास रखता हूँ ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

*01.* अन्तर्जनपदीय राजेश तिवारी उर्फ जज्जे तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी अकारीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष ।

 

*आपराधिक इतिहास-*

*अन्तर्जनपदीय राजेश तिवारी उर्फ जज्जे तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी अकारीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष का आपराधिक इतिहास-*

*01.* मु0अ0सं0 322/09 धारा 302 भा0द0वि0 थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।

*02* . मु0अ0सं0 415/17 धारा 307/504 भा0द0वि0 थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।

*03.* मु0अ0सं0 156/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।

*04.* मु0अ0सं0 523/17 धारा 393/307/120-बी भा0द0वि0 थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर।

*05.* मु0अ0सं0 526/17 धारा 147/148/307 भा0द0वि0 थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर।

*06.* मु0अ0सं0 729/17 धारा 394/411/120-बी भा0द0वि0 थाना बक्सा, जनपद जौनपुर।

*07.* मु0अ0सं0 490/17 धारा 392/120-बी भा0द0वि0 थाना बक्सा, जनपद जौनपुर।

*08.* मु0अ0सं0 922/17 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बक्सा, जनपद जौनपुर।

*09.* मु0अ0सं0 18/21 धारा 392/120-बी/34 भा0द0वि0 थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ ।

*10.* मु0अ0सं0 156/21 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ ।

*11.* मु0अ0सं0 14/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।

 

*बरामदगी-*

01 अदद अवैध पिस्टल 30 बोर कन्ट्री मेड व 04 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 30 बोर व 01 अदद स्कॉर्पियो चार पहिया गाड़ी बरामद ।

 

*पुलिस टीम का विवरण-*

उ0नि0 योगेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सैफाबाद मय हमराह उ0नि0 कृष्णानन्द श्रीवास्तव, का0 नरेन्द्र राम का० गौतम मौर्या मय चालक का0 प्रतीक कुमार थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!