प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती समारोह*
प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती समारोह*

*प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती समारोह*
(पत्रकार प्रशांत दुबे)

प्रतापगढ़ में आजाद हिंद फौज के संस्थापक और देश की आजादी में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। गड़वारा सब्जी मंडी स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने माल्यार्पण कर नेताजी को अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि दी।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज गड़वारा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य आदि प्रमुख लोगों ने भाग लिया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत और सरस्वती वंदना के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का राष्ट्र को समर्पित जीवन हमें प्रेरणा देता है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र का गौरव और सच्चा राष्ट्रवाद स्वयं में राष्ट्रवादी बनना होता है।
इस अवसर पर क्षेत्र में प्रतिभाशाली नौकरी में चयनित युवाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शेषमणि त्रिपाठी, ओंकारनाथ शुक्ल, राजेश पांडे, बद्री सिंह, संतोष पांडे, श्रीधर मिश्रा, राजीव सिंह, केशव प्रताप सिंह, सुधीर मोदी, अजय सरोज समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक गण एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।




