गरियाबंदछत्तीसगढ़

मैनपुर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के बनने पर जमकर आतिशबाजी के साथ निकाली गई रैली

मैनपुर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के बनने पर जमकर आतिशबाजी के साथ निकाली गई रैली

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

मैनपुर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के बनने पर जमकर आतिशबाजी के साथ निकाली गई रैली

 

मैनपुर – ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव को नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय हमर मैनपुर चैक में एकत्र होकर पहले तो श्री ध्रुव का फुलमाला के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया फिर एक घंटे तक जमकर आतिशबाजी कर खुशिया मनाते हुए रैली निकाली इस दौरान जमकर नारेबाजी किया गया। अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी किया है लंबे इंतजार के बाद यहां सूची जारी किया गया जिसमें गरियाबंद जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव को नियुक्त किया गया है ज्ञात हो की इसके पूर्व भी रामकृष्ण ध्रुव मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का बखूबी निर्वहन निर्वाह कर रहे थे , रामकृष्ण ध्रुव को दूसरी बार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और मैनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जमकर खुशिया मनाई। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा एवं बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा पार्टी संगठन द्वारा उन्हे दूसरी बार मैनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया गया है पार्टी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गये जिम्मेदारी पर बखुबी खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा। श्री ध्रुव ने कहा कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को गांव – गांव तक पहुंचाने और राज्य सरकार के असफलताओ के खिलाफ लगातार उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव, आदिवासी कमार नेता पिलेश्वर सोरी, लिकेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, तीवकुमार सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाकिर रजा, सामंत शर्मा, शाहिद मेमन, डोमार साहू, रोहन मरकाम, इम्तियाज मेमन, दुलेन्द्र नेगी, भिलेश्वर ध्रुव, टिकेन्द्र नेताम, संजय देववंशी, धनेश्वर पटेल, मनीष पटेल, नंदकिशोर पटेल, उवेश भट्टी, लोचन निर्मलकर, दयाराम यादव, अफजल खान, त्रिभुवन पटेल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!