कृष्ण कुमार शुक्ला (लोकसेवा प्रेस) की पुत्री के घर लूट पाट के बाद हत्या, परिवार में ग़म का माहौल*
कृष्ण कुमार शुक्ला (लोकसेवा प्रेस) की पुत्री के घर लूट पाट के बाद हत्या, परिवार में ग़म का माहौल*

*प्रतापगढ़ :कृष्ण कुमार शुक्ला (लोकसेवा प्रेस) की पुत्री के घर लूट पाट के बाद हत्या, परिवार में ग़म का माहौल*
पट्टी कस्बे के रायपुर रोड निवासी लोकसेवा प्रेस के प्रोपराइटर कृष्ण कुमार शुक्ला के इकलौती पुत्री स्वप्निल अपने पति व बच्चों के साथ रायबरेली में रहती थी।
आज शुक्रवार को स्कूल खुलने के बाद उसके अध्यापक पति स्कूल चले गए।
साथ ही उसके बच्चे भी स्कूल चले गए। घर में अकेले स्वप्निल थी।
इस दौरान मौका पाकर शुक्रवार दिन में 11:00 बजे लुटेरे घर में घुसे और लूटपाट करने के साथ उसकी हत्या कर दी।
यह सूचना जब यहां पट्टी में घर वालों को मिली तो कृष्ण कुमार शुक्ला परिवार सहित रायबरेली रवाना हो गए हैं।
कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि लड़की घर में अकेली थी।
इस दौरान लूटपाट के लिए घुसे डकैतों ने उसकी हत्या कर दी।




