भाजपा नेता पिन्टू तिवारी द्वारा माघ मेला क्षेत्र में हुआ श्री रामचरितमानस पाठ का पूजन, कल होगा विशाल भंडारा*
भाजपा नेता पिन्टू तिवारी द्वारा माघ मेला क्षेत्र में हुआ श्री रामचरितमानस पाठ का पूजन, कल होगा विशाल भंडारा*

*भाजपा नेता पिन्टू तिवारी द्वारा माघ मेला क्षेत्र में हुआ श्री रामचरितमानस पाठ का पूजन, कल होगा विशाल भंडारा*

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व बॉयज & गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज के चेयरमैन बी पी तिवारी ऊर्फ पिन्टू तिवारी एडवोकेट हाईकोर्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है, जो 24 और 25 जनवरी को तीर्थ क्षेत्र संगम प्रयागराज में आयोजित किया गया है। इस भंडारे का आयोजन सनातन धर्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, भाजपा नेता पिन्टू तिवारी हमेशा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं, जो सनातन धर्म के प्रति उनकी गहरी समर्पण भावना को दर्शाता है।24 जनवरी को श्री रामचरितमानस पाठ प्रारंभ होगा, 25 जनवरी श्री रामचरितमानस पाठ समापन के पश्चात हवन तत्पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन 2 बजे से प्रभु इच्छा तक देर शाम तक चलेगा, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी सम्मानित श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। सभी क्षेत्र वासियों श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होने का आग्रह किया है। भाजपा नेता पिन्टू तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म के लिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कार्य करते रहेंगे।




