लोकपाल मनरेगा ने कालाकांकर ब्लाक का किया दौरा माधवापुर में चौपाल लगा कर की सुनवाई मौके पर शिकायतकर्ता नही हो सका उपस्थिति /फोन पर दर्ज किया बयान *अमृत तालाब के अधूरे कार्य को पूर्ण कराने का दिया निर्देश*
लोकपाल मनरेगा ने कालाकांकर ब्लाक का किया दौरा माधवापुर में चौपाल लगा कर की सुनवाई मौके पर शिकायतकर्ता नही हो सका उपस्थिति /फोन पर दर्ज किया बयान *अमृत तालाब के अधूरे कार्य को पूर्ण कराने का दिया निर्देश*

लोकपाल मनरेगा ने कालाकांकर ब्लाक का किया दौरा
माधवापुर में चौपाल लगा कर की सुनवाई
मौके पर शिकायतकर्ता नही हो सका उपस्थिति /फोन पर दर्ज किया बयान
*अमृत तालाब के अधूरे कार्य को पूर्ण कराने का दिया निर्देश*

प्रतापगढ़ । लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने कालाकांकर विकास खंड मुख्यालय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दौरा किया। बीडीओ कार्यालय मे उन्होंने जन समान्य की शिकायतों की सुनवाई की वहीं प्रधानों व प्रतिनिधियों व मनरेगा कर्मियों से संवाद किया। ग्राम पंचायत मधवापुर में चौपाल लगाकर जन सामान्य की शिकायतों को सुनकर ग्राम पंचायत विकास खंड को आवश्यक निर्देश दिया।
ग्राम चौपाल मे लोकपाल ने शिकायतकर्ता बृजेश सरोज के शिकायतों की सुनवाई की. मौके पर बृजेश उपस्थिति नही हुए तब लोकपाल ने सचिव के माध्यम से बृजेश से सार्वजनिक रूप से चौपाल में वार्ता की. बृजेश का आरोप था की प्रधान व सचिव ने अमृत तालाब के नाम पर खानापूर्ति की है। लोकपाल ने चौपाल के बाद ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ तालाब का निरीक्षण किया। मौके पर खुदे तालाब के बंधे जगह जगह से कटे मिले और ग्राम वासियों ने बताया बरसात में यह स्थान जल मग्न हो जाता है चारो तरफ सिर्फ पानी ही पानी होता है. यह प्राचीन ताल है. जो दुवार नदी के किनारे स्थित है। लोकपाल ने ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान को अधूरे कार्य पूर्ण कराके अवगत कराने का निर्देश दिया। वहीं खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अमृत तालाब के अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराके तकनीकी निरीक्षण आख्या से अवगत कराया जाना सुनिश्चित हो।
ब्लाक में काशीपुर व रामपुर डडौली के प्रधान ने लोकपाल को ग्राम मे आमंत्रित किया। जिस पर उन्होंने आने का वायदा किया. लाटतारा ग्राम के पूर्व प्रधान ने अपने बकाये धनराशि के संबंध मे मुलाकात की लोकपाल ने जिलाधिकारी महोदय से मिलकर समाधान कराये जाने को कहा । वहीं रानीमऊ के ग्रामीणों की माँग पर प्रधान राकेश साहू को पंचायत भवन के सामने के तालाब को स्वच्छ व सुंदर बनाने को कहा। अतौलिया ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि बृजेश यादव व वडेरा ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि जीत लाल ने लोकपाल से मुलाकात करके ग्राम में चल रहे कार्यो की प्रगति से अवगत कराया।
इस अवसर पर जे ई एम आई सुमित श्रीवास्तव, तकनीकी सहायक सुनील सिंह व जितेंद्र सिंह, प्रधान करमगंज प्रमोद पटेल व माधवापुर प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव , ग्राम सचिव व ग्राम रोजगार सेवक गण ने प्रतिभाग किया।




