उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे पटरी के पास हुई हत्या के प्रकरण में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में 01 अभियुक्त सूरज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है-

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

 

👉 प्रतापगढ़ में थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे पटरी के पास हुई हत्या के प्रकरण में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

➡️ पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में 01 अभियुक्त सूरज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है-

वादी निवासी राघवपुर, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना देल्हूपुर पर तहरीर दी थी कि दिनांक 16-11-2025 को सुबह उनके भाई का शव रेलवे स्टेशन विश्वनाथगंज रेलवे पटरी के पास मिला। वादी ने बताया कि उनका भाई दिनांक 15-11-2025 को अपने दोस्त सूरज मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा, ग्राम भुपिया मऊ, थाना को० देहात के साथ शादी में जाने की बात कहकर निकला था। वादी को शक है कि सूरज मिश्रा ने उनके भाई की हत्या की है। इस संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 134/2025 धारा 103 (1) बी0एन0एस0 बनाम 01 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण/ नेतृत्व में *थाना प्रभारी देल्हूपुर श्री राधे बाबू मय उ0नि0 उमाशंकर सिंह मय हमराह हे0का0 शिशुपाल सिंह व का0 विकास सिंह पटेल चालक का० विकाश यादव* द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना पर मान्धाता रेलवे क्रासिंग के पास से मु0अ0स0 134/2025 धारा 103 (1) बी0एन0एस0 से संबंधित 01 अभियुक्त सूरज मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी ग्राम सरायसागर भूपियामऊ थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेरे द्वारा ही मृतक को दिनांक 15.11.2025 को साथ लेकर एक शादी ग्राम भावलपुर में सम्मिलित होने के लिये आया था। भावलपुर के पास ही रेलवे लाइन के किनारे रात करीब 8 बजे गर्लफ्रेण्ड की बात को लेकर मार-पीट किया गया था, मारपीट के दौरान अचानक प्रयागराज से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही ट्रेन की तरफ मेरे द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से धक्का दे दिया गया । जिससे मृतक का सिर जा रही ट्रेन के डिब्बे के सीढी से टकरा गया जिससे उसका सिर में गहरी चोट आ गई । मृतक रेलवे लाइन की पटरी ग्राम भावलपुर के पास झाडियों में गिर गया, जिसको मैने जाकर देखा तो उसकी मृत्यु हो गयी थी । जिसका खून भी मेरे शर्ट में लग गया था तथा घटना में उठा पटक के दौरान शर्ट भी फट गयी थी जिसको मैने घटना के बाद घटना स्थल के कुछ दूर पर झाडियों में फेंक दिया । अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक झाड़ियों में फेके हुए शर्ट बरामद की गई ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. सूरज मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी ग्राम सरायसागर भूपियामऊ थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष।

 

पुलिस टीम का विवरण-

थाना प्रभारी देल्हूपुर श्री राधे बाबू मय उ0नि0 उमाशंकर सिंह मय हमराह हे0का0 शिशुपाल सिंह व का0 विकास सिंह पटेल चालक का० विकाश यादव थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ ।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!