उत्तर प्रदेश

थाना देल्हूपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही– 01 किलो 200 ग्राम अवैध गाजा व गांजा बिक्री के 210 रूपये नगद, 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल OPPO व 01 अदद छोटा इलेक्ट्रानिक कांटा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

उत्तर प्रदेश से प्रशांत दुबे 

🔹थाना देल्हूपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही– 01 किलो 200 ग्राम अवैध गाजा व गांजा बिक्री के 210 रूपये नगद, 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल OPPO व 01 अदद छोटा इलेक्ट्रानिक कांटा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

🔹नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार – थाना देल्हूपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

🔹पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना देल्हूपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

 

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्वेक्षण में *थाना प्रभारी देल्हूपुर श्री राधेबाबू* के नेतृत्व में *उ0नि0 राधेश्याम यादव मय हमराह उ0नि0 रामनिवास यादव व उ0नि0 मार्कण्डेय सिह यादव व का0 हरवीर सिंह* द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी/नाजायज कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

उ0नि0 राधेश्याम यादव मय हमराह उ0नि0 रामनिवास यादव व उ0नि0 मार्कण्डेय सिह यादव व का0 हरवीर सिंह* द्वारा क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत कलानी पुलिया से उत्तर तरफ ग्राम खरवई के पास से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विनय पाल पुत्र जगत पाल निवासी ग्राम सरायगोविन्दराय थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

*अभियुक्त के कब्जे से अवैध गांजा 01 किलो 200 ग्राम मय 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल OPPO व 01 अदद छोटा इलेक्ट्रानिक कांटा व गांजा बिक्री के 210 रूपये बरामद । जिसके संबंध में थाना देेल्हूपुर पर मु0अ0सं0 123/25 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया।*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

विनय पाल पुत्र जगत पाल निवासी ग्राम सरायगोविन्दराय थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष ।

 

बरामदगी

अभियुक्त के कब्जे से 1अवैध गांजा 01 किलो 200 ग्राम मय 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल OPPO व 01 अदद छोटा इलेक्ट्रानिक कांटा व गांजा बिक्री के 210 रूपये बरामद ।

 

*पुलिस टीम*

उ0नि0 राधेश्याम यादव मय हमराह उ0नि0 रामनिवास यादव व उ0नि0 मार्कण्डेय सिह यादव व का0 हरवीर सिंह थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।

 

“जनपद में नशे का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है, ऐसे अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी दशा में नशे का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशा तस्करी या नशा कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।”

 

 

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!