कटरा गुलाब सिंह के राम जानकी मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार पूजन, अध्यक्ष मुन्ना यादव ने धाम के विकास की मांगी मन्नत*
कटरा गुलाब सिंह के राम जानकी मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार पूजन, अध्यक्ष मुन्ना यादव ने धाम के विकास की मांगी मन्नत*

*कटरा गुलाब सिंह के राम जानकी मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार पूजन, अध्यक्ष मुन्ना यादव ने धाम के विकास की मांगी मन्नत*
रिपोर्ट* :- प्रशांत दुबे प्रभात
*कटरा गुलाब सिंह / प्रतापगढ़।* नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के प्रसिद्ध श्रीराम जानकी मंदिर में मंगलवार को भगवान श्री सीताराम जी का भव्य श्रृंगार पूजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूजन कार्यक्रम सीता राम जी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, जगत जननी सीता मैया, भ्राता लक्ष्मण जी और पवनसुत बजरंग बली जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर धाम के सर्वांगीण विकास और समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।

पूजन के पश्चात अध्यक्ष जी ने नगर पंचायत द्वारा चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिए, जिससे सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महासचिव समाज शेखर ने बताया कि यह श्रीराम मंदिर मौर्य समाज के 45 वर्षों के सामूहिक श्रम, त्याग और संसाधन से निर्मित हुआ है। यह मंदिर आज सामाजिक एकता, आस्था और संस्कृति का प्रतीक बन चुका है।




