सर्च वारंट के तहत वन विभाग की कार्रवाई, 14 नग सागौन चिरान जब्त
सर्च वारंट के तहत वन विभाग की कार्रवाई, 14 नग सागौन चिरान जब्त

सर्च वारंट के तहत वन विभाग की कार्रवाई, 14 नग सागौन चिरान जब्त
गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
देवभोग। वनमंडल गरियाबंद के मार्गदर्शन एवं उपवनमंडल देवभोग के निर्देश पर वनपरिक्षेत्र इन्दागांव (देवभोग) में वन विभाग की टीम ने सर्च वारंट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान ग्राम धोबनमाल निवासी मोतीराम/हाफू राम यादव के घर से सागौन की चिरान बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, माहुलकोट बीट अंतर्गत ग्राम धोबनमाल निवासी मोतीराम/हाफू राम यादव के नाम से सर्च वारंट क्रमांक 10, दिनांक 05 सितंबर 2026 जारी किया गया था। इसी वारंट के आधार पर वन विभाग की टीम ने 06 सितंबर 2026 को संबंधित स्थान पर तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान वन विभाग की टीम को सागौन चिरान के कुल 14 नग, जिसकी मात्रा लगभग 0.140 घन मीटर बताई गई है, बरामद हुई। बरामद वनोपज को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्ती एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी देवभोग एवं सर्च वारंट प्रभारी श्री दिनेश चन्द्र पात्र के नेतृत्व में वन विभाग का अमला शामिल रहा। टीम में वनरक्षक लम्बोदर सोरी, पुरुषोत्तम ध्रुवा, खेत्रमोहन साहू, कौशल ध्रुव, उमेश ध्रुव, केशरी नायक, भोलाराम यदु वन चौकीदार सहित सुरक्षा श्रमिक लुद्रास, परमेश्वर एवं अनीराम** का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से वन उपज रखने एवं कटाई करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग द्वारा मामले में आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।




