Uncategorized

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने निकाली भव्य झांकी, गोहरापदर में गूंजा ‘जय श्री कृष्ण’ का जयघोष

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने निकाली भव्य झांकी, गोहरापदर में गूंजा ‘जय श्री कृष्ण’ का जयघोष

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने निकाली भव्य झांकी, गोहरापदर में गूंजा ‘जय श्री कृष्ण’ का जयघोष

 

 

 

 

गोहरापदर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर व्यंजन पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर गोहरापदर के बच्चों द्वारा भव्य एवं मनमोहक झांकी निकाली गई। झांकी में बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण और राधा के स्वरूप में सजकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

 

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों की सुंदर प्रस्तुति दी। झांकी के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और ‘जय श्री कृष्ण’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

 

झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक पहुंचे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों से परिचित कराना रहा। भव्य झांकी ने जन्माष्टमी के पर्व को और भी खास एवं यादगार बना दिया।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!