उत्तर प्रदेश

तहसील परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन* 

तहसील परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*तहसील परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन*

प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

मंगलवार को लालगंज तहसील परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पर्यावरण सेना के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के साथ मिलकर मालश्री व महोगनी के पौधे रोपित किए।

 

उपजिलाधिकारी ने कहा, “पर्यावरण है तो जीवन है”। पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जीवन की निरंतरता के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

 

वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्र ने भी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा, “बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है”।

 

इस अवसर पर पर्यावरण सैनिक नामवर सिंह, सूर्यकांत निराला, वीरेंद्र प्रजापति, दिनकर प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। 🌿 ( *प्रशांत दुबे)*

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!