नगर पंचायत मांधाता बाजार प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमा में वातावरण में हुआ संपन्न*
नगर पंचायत मांधाता बाजार प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमा में वातावरण में हुआ संपन्न*

*नगर पंचायत मांधाता बाजार प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न*
प्रतापगढ़- प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
नगर पंचायत मांधाता में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर सुश्री नैंसी सिंह ने नवीन सिंह (विक्रांत) रामनारायण सरोज, मुंशीलाल पटेल, को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रोबिन सिंह, मुख्य अतिथि -विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल , अध्यक्ष इन्द्रकली पटेल, अपना दल जिला अध्यक्ष-राजकुमार पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल, भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, अरुण प्रकाश सिंह, डॉ राजकुमार मौर्य, श्री शिवाकांत द्विवेदी, निर्भय प्रताप सिंह, वार्डों के सभासद गण, तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुभकामना और समापन विकास के संकल्प के साथ किया गया।


